पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देश पर जिले भर में चेकिंग के अभियान अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई
➡️ थाना रनियां पुलिस द्वारा अ0सं0-210/2023 धारा 310 भादवि0 में वांछित अभियुक्त महेश कुमार पुत्र स्व0 घसीटे उम्र करीब 35 वर्ष मूल निवासी ग्राम ररौख थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात हाल पता गुप्ता जी का किराये का मकान चिटिकपुर रोड कस्बा व थाना रनियां जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
➡️ थाना सिकन्दरा पुलिस द्वारा अ0सं0-52/2022 धारा 366/376/427/506 भादवि0 के वारण्टी अभियुक्त विक्रम उर्फ अशोक पुत्र बाबू लाल निवासी सरधान थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
➡️ थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा अ0सं0-229/2025 धारा 69 बीएनएस में वांछित अभियुक्त संजय सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गनेरापुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु जनपद पुलिस द्वारा 11 व्यक्तियों के विरुद्ध थानावार क्रमशः जिसमें थाना रूरा पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति, थाना रनियां पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों, थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति, थाना सट्टी पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों, थाना राजपुर पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति, थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा 03 व्यक्तियों व थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अन्तर्गत चालान किया।












