कानपुर देहात। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति 5.0 के तहत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की अगुवाई में हुई। इस मौके पर 35 पारिवारिक विवाद के मामले सुनवाई में आए। नई किरण की टीम द्वारा काउंसलिंग के बाद 3 परिवारों में पति-पत्नी आपसी सहमति से फिर साथ रहने को तैयार हो गए; शेष मामलों को आगे की तारीख दी गई। कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष सुषमा, म.उ.नि. ज्योति देवी, म.हे.का. जयमाला, म.का. रीनू, रंजना सोनकर, पिंकी देवी (महिला सहायता प्रकोष्ठ) तथा प्रोजेक्ट सदस्य डॉ. पूनम गुप्ता, राम प्रकाश और जिया उल हक का विशेष योगदान रहा। बिखरे परिवारों को फिर से जोड़ना इस पहल का मूल उद्देश्य बताया गया।













