खेत में अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप, देर से पहुँची पुलिस पर सवाल

डेरापुर कानपुर देहात। थाना क्षेत्र के डूडीबरी गाँव के पास पानी के नाले/खेत के कुलावे में अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह शव देख पुलिस को कई बार सूचना दी, लेकिन थाने को शुरुआती जानकारी नहीं थी अधिकारियों ने इसे पहले “कैंसर पीड़ित का अंतिम संस्कार” कहा, जबकि ग्रामीणों के वीडियो से मामला खुला। मीडिया पुलिस से पहले मौके पर पहुँच गई, जिसे देख स्थानीय लोगों ने कार्यशैली पर सवाल उठाए। बाद में कार्यवाहक क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही और इंस्पेक्टर संजेश कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ पहुँचे, साक्ष्य जुटाए गए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शिनाख्त के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

जालौन जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश कैंसर पीड़ित महिला को आवास योजना से लाभ दिलाने के निर्देश, लेखपाल की शिकायत की जांच के आदेश

Cricket Live Score

Rashifal