माती स्थित सपा कार्यालय में कांशीराम जयंती पर विचार गोष्ठी, नेताओं ने रखे विचार

कानपुर देहात। जिला मुख्यालय माती स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में बहुजन आंदोलन के प्रणेता कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके विचारों को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बब्बू राजा ने की। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी ने शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया और समाज को संगठित करने का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वर्ष 2027 में पार्टी को मजबूत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभी से जुट जाएं।
वहीं भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महान समाज सुधारक कांशीराम जी का जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और समानता की मिसाल रहा है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। कांशीराम जी ने शिक्षा, संगठन और संघर्ष का संदेश देकर समाज को जागरूक करने का कार्य किया और लाखों लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग किया।
राघव अग्निहोत्री ने कहा कि कांशीराम जी केवल एक नेता नहीं बल्कि एक महान विचारक और समाज सुधारक थे, जिन्होंने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं और हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में समानता, भाईचारा और सामाजिक न्याय को मजबूत करना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग ब्राह्मण समाज को बदनाम करने का काम कर रहे हैं, जबकि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को किसी प्रकार का आरक्षण नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं, उन्हें तथ्यों और प्रमाण के साथ बात करनी चाहिए।
राघव अग्निहोत्री ने हाल ही में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र का जिक्र करते हुए कहा कि एक प्रश्न में “अवसर के अनुसार बदल जाने वाले व्यक्ति” के विकल्पों में “पंडित” शब्द जोड़ा गया था, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे प्रश्नपत्र तैयार करने और छापने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
इस अवसर पर नरेन्द्रपाल मनु, शिवकुमार बेरिया, डाक बाबू यादव, राम अवतार इंजीनियर, राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार, संजू शर्मा, शेखू खान ,ब्रजमोहन फौजी ,  अमन तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कांशीराम जी के आदर्शों को अपनाने और सामाजिक न्याय को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

जालौन जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश कैंसर पीड़ित महिला को आवास योजना से लाभ दिलाने के निर्देश, लेखपाल की शिकायत की जांच के आदेश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

जालौन जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश कैंसर पीड़ित महिला को आवास योजना से लाभ दिलाने के निर्देश, लेखपाल की शिकायत की जांच के आदेश