कुठौंद जालौन। ग्राम धराना के पास स्थित हिमालयन पेट्रोल पंप के समीप शनिवार शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गया। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पाठक ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा। सर्वेश कुमार ,ब्रजेश कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद पहुंचाया गया।
हादसे में घायल दीपक विश्वकर्मा (19) पुत्र चंद्रकाप्रकाश और सौरभ विश्वकर्मा (22) पुत्र चंद्रकाप्रकाश निवासी मुहाल रावतान जालौन औरैया बाइक से जालौन की ओर जा रहे थे। वहीं ट्रैक्टर चालक दीपू सिंह (35) पुत्र प्रताप सिंह निवासी रूरा जैतिया भी दुर्घटना में घायल हो गया। जिन्हें ई रिक्शा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए आये इस के बाद घायलों की गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तीनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।












