कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाया गया। थाना मंगलपुर पुलिस ने मु.नं. 62/2026 में धारा-137(2)/87/64(1) बीएनएस व धारा 5(J)(2)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त शेर आलम उर्फ बाबू (पुत्र कुदरत, निवासी अकना) को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चार व्यक्तियों के विरुद्ध चालान किया। थाना सिकन्दरा पुलिस ने तीन और थाना शिवली पुलिस ने एक व्यक्ति पर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की।












