50 किसानों को हरी झंडी दिखाकर पंतनगर के लिए किया गया रवाना

पन्तनगर मे आयोजित ‘‘कृषि कुम्भ‘‘ अखिल भारतीय किसान मेंला में 50 किसानों को जनपद के किसानों को हरीशंकर भार्गव, उप कृषि निदेशक द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना
‘‘कृषि कुम्भ‘‘ के नाम से विख्यात अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर मंे दिनांक 13 से 16 मार्च 2026 तक आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें जनपद के किसानों आत्मा योजनान्तर्गत जनपद के 52 किसानों को 04 दिवसीय, राज्य के बाहर कृषक अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम मे जनपद के समस्त विकास खण्डो से किसानों को अध्ययन भ्रमण के लिए भेजा गया।
कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ज्ञानवर्धन एवं अनुभव साझा करने हेतु कानपुर देहात के प्रतिनिधिमंडल द्वारा पंतनगर (उत्तराखंड) का अध्ययन भ्रमण के लिए । इस एक्सपोज़र विज़िट का उद्देश्य आधुनिक कृषि तकनीकों, अनुसंधान कार्यों तथा नवाचारों का प्रत्यक्ष अवलोकन करना है। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर का भ्रमण किया तथा वहाँ के विशेषज्ञों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्नत बीज उत्पादन, जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण, पशुपालन एवं उद्यानिकी से संबंधित नवीनतम तकनीकों की जानकारी प्राप्त की गई। जनपद से प्रतिभागियों के लिए विज़िट को अत्यंत उपयोगी बताया जा रहा है और यहाँ सीखी गई तकनीकों को अपने क्षेत्र में लागू कर किसानों की आय बढ़ाने तथा सतत कृषि विकास को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। यह अंतर्राज्यीय एक्सपोज़र विज़िट किसानों एवं कृषि अधिकारियों के लिए एक प्रेरणादायी अनुभव होगा, जिससे भविष्य में कृषि क्षेत्र में सहयोग एवं नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर तथा मा0 उच्च न्यायालय में योजित पी0आई0एल0 ज्योति राजपूत बनाम उ0प्र0राज्य व अन्य के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम तथा रेस्क्यू अभियान के सम्बन्ध में।

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर तथा मा0 उच्च न्यायालय में योजित पी0आई0एल0 ज्योति राजपूत बनाम उ0प्र0राज्य व अन्य के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम तथा रेस्क्यू अभियान के सम्बन्ध में।