जल्द ही कालपी मे होगी आंगनबाड़ी की स्थापना
कालपी (जालौन) वर्षों से नगर में आंगनबाड़ी के लिए संघर्ष कर रहे समाज सेवी अशोक बाजपेई व पत्रकार मनोज पाण्डेय की मेहनत आखिर सफल हुई और विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मांग को सही मानते हुए कालपी में आंगनवाड़ी की स्थापना की मंजूरी प्रदान कर दी है ।जिसमे 56 आंगनबाड़ी कार्यकरत्री सेवा देंगी।
आपको बताते चलें कि जनपद जालौन में केवल कस्बा कालपी ही था जहां आंगनबाड़ी की सुविधा नहीं थी जिसके चलते बच्चों किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को समय से पोषण टीकाकरण और शिक्षा सम्बन्धी सेवाऐं नहीं मिल पा रही हैं।इसके लिए पत्रकार मनोज पाण्डेय ने कई बार समाचार पत्रों के माध्यम से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया ।स्थानीय जन प्रतिनिधियों से मांग की इसके अलावा नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी पत्रकार अशोक बाजपेई के साथ लखनऊ के बाल विकास मंत्रालय में मांग पत्र दिया सम्बन्धित मंत्री श्री मती प्रतिभा शुक्ला से भेंट कर अपनी मांग का ज्ञापन सोंपा । मां मंत्री महोदया प्रतिभा शुक्ला के जनपद जालौन दौरे पर आना हुआ तब बाजपेई जी द्वारा अपने आवास राम चबूतरा में बुलाकर भव्य स्वागत किया और सिर्फ एक ही मांग की कि नगर कालपी को आंगनबाड़ी की सुविधा प्रदान की जाए। आज मां मंत्री प्रतिभा शुक्ला का आभार व्यक्त करते है कि एक पिछडे कस्बे में इतनी बड़ी सौगात दी और हम छोटे से याचकों की मांग का सम्मान रखा।












