विधायक विनोद चतुर्वेदी के प्रयास से उरई चुर्खी पाल सरेनी मार्ग के चौड़ीकरण हेतु शासन ने 36 करोड रुपए किए मंजूर

 

 

कालपी (जालौन) कालपी क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी के प्रयास से उरई चुर्खी पाल सरेनी मार के चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण हेतु वित्तीय स्वीकृत प्रदान कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव राजेश सिंह ने प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को आदेश जारी कर इस कार्य को प्रक्रिया पूर्ण करके कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। उरई चुर्खी पाल सरेनी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण के लिए शासन ने करीब सवा 36 करोड रुपए स्वीकृत किए हैं जिसमें तीन करोड़ 56 लख रुपए प्रथम किस्त के रूप में आवंटित किए जा चुके हैं। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने पिछले 4 वर्षों में विकास के लिए जो रुचि दिखाई है उसे कालपी क्षेत्र की जनता भूरी भूरी प्रशंसा कर रही है इसके पूर्व कालपी विधायक द्वारा कालपी नगर मुख्य बाजार की सड़क व्यास मंदिर की सड़क यमुना की कटन रोकने के लिए रिटर्निंग बाल बबीना मदारपुर मार्ग सहित दर्जनों विकास के काम कराई जा चुके हैं कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने बताया काशी खेड़ा से कालपी तहसील को आने वाला मार्ग भी स्वीकृत हो चुका है तथा यमुना नदी में पॉल्यूशन रोकने के लिए कालपी में ट्रीटमेंट प्लांट भी स्वीकृत है जो अति शीघ्र बनने जा रहा है इसके अलावा कालपी क्षेत्र के सैकड़ो छोटे-बड़े काम कराई जा चुके हैं कालपी से सूर्य मंदिर तक की सड़क भी शासन में शीघ्र मंजूर होने की संभावना है। कालपी के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों को भी शासन द्वारा संरक्षित किए जाने का काम भी किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें