मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक ने मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा की

 

फार्म-6, 7 व 8 की सुपर चेकिंग कर सत्यापन, बीएलओ व मतदाताओं से वर्चुअल संवाद

मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक विमल कुमार दुबे ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए फार्म-6, 7 एवं 8 से संबंधित प्रकरणों की सुपर चेकिंग कर सत्यापन किया। समीक्षा के दौरान उन्होंने प्राप्त आवेदनों के निस्तारण, अभिलेखों तथा सत्यापन प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वर्चुअल माध्यम से बीएलओ से संवाद कर जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा कुछ मतदाताओं से सीधे वार्ता कर फार्म से संबंधित प्रकरणों का सत्यापन भी किया।
मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण किया जाए तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फार्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, फार्म-7 के द्वारा अपात्र अथवा मृत मतदाताओं के नाम विलोपित करने तथा फार्म-8 के माध्यम से संशोधन से संबंधित प्रकरणों का स्थलीय सत्यापन के उपरांत ही निस्तारण किया जाए, जिससे कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह सके। समीक्षा के दौरान कुछ अधिकारियों द्वारा बेहतर कार्य किए जाने की सराहना भी की गई, जबकि जिन अधिकारियों की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई उन्हें नोटिसों की सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि शेष नोटिसों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप समस्त कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है, इसलिए इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी इसे पूरी जिम्मेदारी व गंभीरता के साथ संपादित करें।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें