कानपुर देहात उ0प्र0 पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह, जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सुरक्षा व्यवस्था, सी0सी0टी0वी0 निगरानी, फायर फाइटिंग उपकरणों की उपलब्धता, प्रवेश-निकास द्वारों पर चेकिंग पॉइंट तथा अभ्यर्थियों की सुविधाओं का गहन जायजा लिया। अपर पुलिस महानिदेशक ने निरीक्षण के दौरान डियूटी पर तैनात अधि0/कर्म0गण को सतर्कता से डियूटी करने एवं यातायात व्यवस्था दुरस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिये । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।













