डेरापुर में अवैध मौरंग से भरा बिना नंबर प्लेट का ट्रक पकड़ा, पुलिस ने किया सीज

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के कस्बा डेरापुर में पुलिस ने अवैध मौरंग परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ट्रक में मौरंग लदी हुई थी और उस पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी, जिससे वाहन की पहचान छिपाने की कोशिश की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार डेरापुर कस्बे से गुजर रहे इस ट्रक को पुलिस ने रोककर जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रक में मौरंग ओवरलोड थी और वाहन पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस द्वारा चालक से वाहन के कागजात मांगे गए, लेकिन चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इस पर उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें