जल अर्पण दिवस समारोह 2026: जल संरक्षण का संकल्प

 कानपुर देहात के विकासखंड मैथा के ग्राम पंचायत बरार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस समारोह 2026 का आयोजक किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि  विधायिका  प्रतिभा शुक्ला, राज्य मंत्री (महिला कल्याण, बाल विकास एंव पुष्टाहार विभाग, उ0प्र0 शासन) के द्वारा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित जल निगम के अधिकारीगण, डी पी एम यू टीम, टी पी आई टीम, आई एस ए टीम एवं कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर एवं प्राथमिक विद्यालय से बालक व बालिकाएं, एवं क्षेत्रवासियों को जल संरक्षण एवं स्वच्छ जल के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई , ताकि हम सभी मिलकर जल की हर बूंद को बचाने का संकल्प लें।
जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य निरंतर पूरा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।
आइए हम सभी मिलकर जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने का संकल्प लें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें