कारागार में बंदी की मौत: मजिस्ट्रीयल जॉच शुरू, साक्ष्य आमंत्रित

जिला कारागार उरई में निरूद्ध दोषसिद्ध बन्दी मनोज कुमार सैनी उर्फ मोनू माली पुत्र स्व० बाबूलाल सैनी की दिनांक 14.02.2026 को मेडिकल कालेज उरई में उपचार के दौरान हुयी मृत्यु हो गयी थी। जिला मजिस्ट्रेट महोदय के आदेश संख्या 1485/18-जे०ए० (मजि० जॉच) के द्वारा उक्त प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जॉच हेतु नगर मजिस्ट्रेट उरई जनपद जालौन को नामित किया गया है। जिसके अनुपालन में इस प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जॉच अधोहस्ताक्षरी द्वारा सम्पादित की जा रही है।
अतः सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को कोई साक्ष्य / बयान देना हो अथवा किसी तथ्य पर प्रकाश डालना हो तो वह दिनांक 20.03.2026 तक किसी भी कार्य दिवस में समय प्रातः 11:00 बजे से 02:00 बजे के मध्य कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट उरई में उपस्थित होकर अपने साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें