जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने किया परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी की गयी जांच।
कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश द्वारों पर चेकिंग, निगरानी कैमरों की कार्यक्षमता, स्टाफ की ड्यूटी आदि का जायजा लिया और ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।










