कालपी (जालौन)। कोतवाली कालपी क्षेत्र के मोहल्ला उदनपुरा से एक 90 वर्षीय बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला उदनपुरा निवासी हाजी अब्दुल रज्जाक (90 वर्ष) पुत्र स्व. हाजी इदू, दिनांक 08 मार्च 2026 को शाम लगभग 4 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
इस संबंध में गुमशुदगी की सूचना उनके पुत्र अब्दुल मतीन पुत्र हाजी अब्दुल रज्जाक निवासी मोहल्ला उदनपुरा, कोतवाली कालपी द्वारा दी गई है। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ ही बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी गई है।
परिजनों के अनुसार हाजी अब्दुल रज्जाक की उम्र लगभग 90 वर्ष है और वह घर से निकलने के बाद से अब तक वापस नहीं आए हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उक्त बुजुर्ग के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत कोतवाली कालपी या परिजनों को सूचना दें।











