रसूलाबाद में रोजा इफ्तार का आयोजन, अल्लाह के दीदार की खुशी का पैगाम

रसूलाबाद कानपुर देहात। रोज़ा अल्लाह ने बंदों पर फर्ज किए हैं। इंसान रोजा रखता है तो अल्लाह तबारक तआला उसको इफ्तार के वक्त दो खुशियां नसीब फरमाता है। सबसे पहले तो इफ्तार की खुशी और दूसरी अल्लाह के दीदार की खुशी। रोजा इफ्तार करना भी नेक काम होता है। जहां एक ओर रोजा इफ्तार करने वाले को सवाब मिलता है तो वहीं उतना ही सवाब रोजा इफ्तार कराने वाले को भी मिलता है। यह बात रोजा इफ्तार से पहले मौलाना नायाब खान अजहरी ने आजाद नगर में कही।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रसूलाबाद कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में स्थित इमाम चौक मैदान में मुक़द्दस माह ए रमजान के मौके पर अंजुमन आशिकाने मुस्तफ़ा कमेटी रोजा इफ्तार का एहतिमान किया गया । जहां बड़ी तादाद में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा इफ्तार किया और मगरिब की नमाज अदा की। मौलाना नायाब खान अजहरी ने रोजा इफ्तार से पहले बयान करते हुए कहा कि अल्लाह ताला का फरमान है कि गरीबों,मिस्किनो यतीमों और जरूरतमंदों की इस माह में दिल खोलकर मदद करें। पड़ोसी आपका किसी भी धर्म,जाति का हो उसके काम आएं। यदि वह भूखा है तो उसे खाना खिलाए।यदि उसके पास कपड़े नहीं है तो उसे नए कपड़े दिलाएं। मजहब ए इस्लाम यही अमन व शांति का पैगाम देता है। आजाद नगर में हुए इस रोजा इफ्तार में बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की और कस्बा सहित पूरे मुल्क के अमन,चैन,शांति के लिए दुआएं मांगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से हाजी महताब खान, हाफिज शाहिद चिश्ती,अकरम सिद्दीकी, मुंसाद,साजिद खान, अतहर खान भुट्टो, वसीम अहमद,मुबीन सिद्दीकी राजा, फरहान खान, जीशान कुरैशी, आज़ाद अली, मारूफ खान,हाजी इश्तियाक खान, सभासद फरहान मिनी, सुहैल अहमद, शरीफ राईन, अनीस रिटेलर, अफलाक अहमद,अकरम वारसी,मुबीन राईन शाहरुख मंसूरी, शानू राईन, आसिफ राईन, लकी मंसूरी, सारिक खान,साबिर, यामीन सिद्दीकी,नफीस खान,जुनैद राईन, मोहसिन मंसूरी, ताहिर हुसैन,अरशद नवाब, शहबाज अली,समीद अली आदि रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें