डेरापुर: ग्राम प्रधानों के लिए दो दिवसीय डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण आयोजित

कानपुर देहात  ब्लॉक सभागार डेरापुर में ग्राम प्रधानों की कार्यक्षमता और तकनीकी कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से ‘डिजिटल साक्षरता’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी BDO विश्राम सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने डिजिटल युग में पंचायतों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पारदर्शिता और विकास के लिए तकनीक को अपनाना अनिवार्य है।
प्रमुख उपस्थित और मार्गदर्शक
प्रशिक्षण के दौरान निम्नलिखित विशेषज्ञों ने ग्राम प्रधानों को जागरूक किया:
अश्विनी कुमार ADO उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में डिजिटल माध्यमों के समन्वय की जानकारी दी। विनय कुमार मास्टर ट्रेनर डिजिटल टूल्स और ऑनलाइन रिपोर्टिंग के तकनीकी पहलुओं को विस्तार से समझाया। और वही उन्होंने सरकारी योजनाओं के ऑनलाइन संचालन और लाभार्थियों के डेटा प्रबंधन पर चर्चा की।प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु प्रशिक्षण में ग्राम प्रधानों को मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर शिक्षित किया गया:
ई-ग्राम स्वराज पोर्टल: पंचायत के बजट और खर्चों का ऑनलाइन लेखा-जोखा।
ऑनलाइन पेमेंट: भुगतान की डिजिटल प्रक्रिया को सुरक्षित बनाना। सरकारी पोर्टल: योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने के लिए पोर्टल का उपयोग। वही बताया गया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को “डिजिटल ग्राम” के रूप में विकसित करना है, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे और विकास कार्यों की गति बढ़ सके। ग्राम प्रधान बब्बन अवस्थी संग्राम सिंह प्रमोद गुप्ता राम कुमार त्रिवेदी अटल अरविंद बेरिया आदि प्रधान रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें