कानपुर देहात में गैस एजेंसी का निरीक्षण, अफवाहों से बचने की अपील

 

कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक  श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर ने कस्बा अमरौधा में गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आम जनता से रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों से बचने की अपील की गैस एजेंसी पर उपलब्ध गैस सिलेंडरों की स्थिति, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। गैस वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।  उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए।  कालाबाजारी या अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर फैल रही अफवाहों पर विश्वास न करें। गैस सिलेंडर की आवश्यकता के अनुसार ही बुकिंग कराएं।  यदि किसी उपभोक्ता को गैस वितरण से संबंधित कोई समस्या या शिकायत हो तो वह संबंधित गैस एजेंसी या प्रशासन को तत्काल अवगत कराएं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें