कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध व अपराध नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त अनिल पुत्र गोरेलाल निवासी ग्राम खासबरा थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात को वादिनी द्वारा घर के बाहर झाडू लगाते समय गन्दे गन्दे इशारे व गन्दे गाना गाने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर मु0अ0सं0- 024/2026 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस द्वारा 28 व्यक्तियों के विरुद्ध थानावार क्रमशः चालान किया गया। थाना रूरा पुलिस द्वारा 04 व्यक्तियों, थाना डेरापुर पुलिस द्वारा 03 व्यक्तियों, थाना रनियां पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों, थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा 06 व्यक्तियों, थाना मूसानगर पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों, थाना राजपुर पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों, थाना सिकन्दरा पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों, थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा 05 व्यक्तियों व थाना शिवली पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अन्तर्गत चालान किया गया।













