राजपुर में बिना लाइन के बांटे जा रहे एचपी गैस सिलेंडर, लोगों में नाराज़गी

संवाददाता: साहिल कटियार

राजपुर कानपुर देहात राजपुर क्षेत्र में एचपी गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर वितरण को लेकर लोगों में काफी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी पर बिना लाइन लगाए ही गैस सिलेंडर बांटे जा रहे हैं, जिससे घंटों से लाइन में खड़े लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि कई उपभोक्ता सुबह से ही सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन में लगे रहते हैं, लेकिन कुछ लोगों को बिना लाइन के ही सिलेंडर दे दिया जाता है। इस कारण आम उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एजेंसी पर सही व्यवस्था न होने के कारण अव्यवस्था का माहौल बना रहता है। कई बार इसको लेकर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच कहासुनी भी हो जाती है।
क्षेत्र के लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि गैस वितरण की व्यवस्था को ठीक किया जाए और सभी उपभोक्ताओं को लाइन के अनुसार ही सिलेंडर दिया जाए, ताकि किसी को परेशानी न हो।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें