मूसानगर (कानपुर देहात) में रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन, सपा पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

मूसानगर (कानपुर देहात)  में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नसरुद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में भव्य रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी दिलीप सिंह “कल्लू” यादव, पूर्व प्रत्याशी नीरज सिंह, पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल मनु तथा विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री जिला पंचायत सदस्य रामनारायण कठेरिया राम अवतार यादव अशोक यादव सुरेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य सोमवती संखवार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सचिव नसरुद्दीन सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित नेताओं ने रमज़ान के पवित्र महीने की शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
रोज़ा इफ्तार के इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और समाजसेवी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रोज़ा इफ्तार और दुआ के साथ हुआ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें