किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का दिनांक 13 मार्च 2026 को होगी हस्तान्तरित

प्रधानमंत्री , भारत सरकार द्वारा पी0एम0 किसान की 22वीं किश्त जारी किये जाने के उपलक्ष्य में दिनांक 13 मार्च 2026 को गुवाहटी, असम में आयोजित होने वाले ‘‘पी0एम0 किसान उत्सव दिवस‘‘ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र पर आयोजित किया जायेगा, विकास खण्ड स्तर पर सभी विकास खण्ड सभागार में, एवं ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सचिवालय/सार्वजनिक स्थानों मंे कराया जायेगा जिसका प्रसारण शासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी वेबलिंक http://pmindiawebcast.nic.in पर प्रसारित की जायेगी।
जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर कार्यक्रम को प्रभावी बनाये जाने हेतु समुचित व्यवस्था की जा रही है जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करायी जायगी। यह कार्यक्रम शायं 5ः00 बजे से स्थानीय स्तर पर किया जायेगा।
ग्राम पंचायत स्तर पर किसान सम्मान समारोह स्थानीय कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा आयोजित होगा जिसमें ग्राम प्रधान, कृषक, सम्मानित कृषकगण, बीमा, ड्रोन सखी, पशु सखी, बैंक सखी एवं विभिन्न गतिविधियों से सम्बन्धित औसतन 50 कृषक प्रतिभाग करेगें। स्थानीय स्तर पर VNO द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए किसान ई-मित्र चैट बोट और KYC Moduls के उपयोग की जानकारी देगें। पी0एम0 किसान समृद्धि केन्द्रों, PACS/CSC कृषि मण्डी तथा FPO के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को कार्यक्रम से जोड़ने की व्यवस्था की जायेगी। साथ ही साथ आयोजित लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम में कृषक हितकारी विभागीय योजनाओं के बारे में चर्चा/जानकारी साझा की जायेगी। किसान भाईयो से अपील है कि उपरोक्त आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक सख्या मंे पहुच कर पी0एम0 किसान उत्सव कार्यक्रम के प्रतिभागी बने तथा कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनायें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें