“नो स्मोकिंग डे” के अवसर पर तम्बाकू /धूम्रपान का सेवन / उपयोग करने से होने वाली हानियों / दुष्प्रभावों के साथ-साथ उसके बचाव एवं रोकथाम पर आयोजित हुई कार्यशाला, दिलाई गई शपथ

 

 

कानपुर देहात महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें, उ०प्र० लखनऊ के राज्य तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के क्रम में माह मार्च 2026 के द्वितीय बुधवार  को “नो स्मोकिंग डे” के अवसर पर मनाये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके क्रम में कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० ए०के० सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर देहात की अध्यक्षता में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संचालन डा० डी० के० सिंह, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी एन०सी०डी० कानपुर देहात द्वारा “नो स्मोकिंग डे” के अवसर पर तम्बाकू /धूम्रपान का सेवन / उपयोग करने से होने वाली हानियों / दुष्प्रभावों के साथ-साथ उसके बचाव एवं रोकथाम पर विस्तृत चर्चा करते हुये कैंसर रोग एवं अन्य प्रकार के रोगों के होने के विषय में कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों को जागरुक किया गया। इसके साथ-साथ राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत कोटपा अधिनियम 2003 एवं पेका अधिनियम 2019 की विस्तृत चर्चा की गयी। उपर्युक्त के साथ-साथ राज्य स्तर से प्राप्त दिशानिर्देशों के अनुसार डा० ए०के० सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ बने रहने व्यायाम, योगा, सन्तुलित आहार, नींद आदि पर्याप्त मात्रा में लेने की सलाह दी गयी तथा ऐरो मानसिक रोग से ग्रसित व्यक्ति के चिकित्सीय परामर्श हेतु शासन द्वारा प्रदत्त टेली मानस हेल्प लाइन नं0 14416 एवं 1800-891-4416 के बारे में बताया गया। जागरुकता कार्यक्रम के अन्त में डा० ए०के० सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर देहात के द्वारा जागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अर्न्तगत तम्बाकू एवं धूम्रपान न सेवन करने की शपथ दिलायी गयी।जागरुकता कार्यक्रम में डा०एस०एल० वर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० शलभ मोहन जिला कुष्ठ रोग अधिकारी, डा० आशीष बाजपेई जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा० आदित्य सचान उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें