कानपुर देहात थाना शिवली पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) ने आम जनमानस के 7 गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये है। बरामद किए गए मोबाइल फोन को मोबाइल के धारकों को उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सुपुर्द किया गया। मोबाइल फोन धारकों के खोये हुये मोबाइल पाकर चेहरे खिल उठे।










