कानपुर देहात पुलिस की साइबर सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एईपीएस के माध्यम से धोखाधड़ी के मामले में शिकायतकर्ता के खाते में ₹1,05,400/- वापस करा दिए गए हैं। श्री हरिश्चन्द्र पुत्र स्व0 नोखेलाल निवासी ग्राम बाघपुर थाना शिवली कानपुर देहात के खाते से एईपीएस के माध्यम से ₹1,05,400/- निकल गए थे। उन्होंने साइबर हेल्प डेस्क शिवली में शिकायत दर्ज कराई थी। थाना शिवली पुलिस (साइबर सेल हेल्प डेस्क) ने जांच और कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता की शत-प्रतिशत धनराशि ₹1,05,400/- को खाते में वापस करा दिया। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या (लिंक उपलब्ध नहीं है) पर शिकायत दर्ज करें।










