कानपुर देहात के पोस्टमार्टम हाउस में गंदगी का अंबार, जिम्मेदार बेखबर

 

कानपुर देहात। के पोस्टमार्टम हाउस में इन दिनों भारी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। परिसर में जगह-जगह कूड़ा-कचरा और गंदा पानी जमा होने से बदबू फैल रही है, जिससे यहां आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम हाउस जैसे संवेदनशील स्थान पर साफ-सफाई की व्यवस्था बेहद जरूरी होती है, लेकिन यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह से लापरवाह नजर आ रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग के अधिकारी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गंदगी के कारण संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पोस्टमार्टम हाउस की साफ-सफाई कराई जाए और नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें