डेरापुर कानपुर देहात। प्रदेश सरकार का ही नहीं सीधे जिलाधीश कानपुर देहात का आदेश कार्यालय दिवस में सुबह 10से 12 वजे तक आम जनता की समस्याओ को सुन कर हल करें उन पर सद् ब्यवहार करे परन्तु डेरापुर तहसील में न उप जिलाधीश न तहसीलदार और न नायब साहब एस डी एम आफिस का दरबाजा तो खुला रहा पर तहसीलदार का आफिस बंद ही रहा नायब साहब भी नही लोग फरियाद लेकर आये बैठे रहे सही जबाब न मिलने पर मायूस होकर लौट गये आखिर किसकी जबाब देही किसकी रहेगी माना कि अधिकारी कहीं मीटिंग में ब्यस्त हैं जरूरी भी है पर तहसील मुख्यालय पर अधिकारी न हो न कोई बताने वाला हो शायद गैर जिम्मेवारी मानी जायेगी।लोगों की सलाह है कि अब सरकार पूंछ तांछ कार्यालय तहसील स्तर अवश्य खुलवा दे जिससे अधिकारी के आने जाने की सही जानकारी मिल सके।










