अग्निवीर अमित यादव को अंतिम विदाई, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

कानपुर देहात अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के करोसा गांव निवासी अग्निवीर अमित यादव को उनके पैतृक गांव में नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई। वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे गांव में शोक की लहर रही और लोगों ने देश के लिए उनके समर्पण और साहस को याद किया।
अंतिम दर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘बबलू राजा’, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बृजमोहन फौजी, विधानसभा भोगनीपुर अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दिवंगत अग्निवीर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान उपस्थित नेताओं ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि अमित यादव का बलिदान देश और समाज के लिए सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को हमेशा सम्मान और याद किया जाएगा।
अंतिम संस्कार के समय गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
अग्निवीर अमित यादव के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक है और लोग उनके साहस, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा को लंबे समय तक याद करते रहेंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें