सहायक लिपिक के एक रिक्त पद पर संविदा के आधार पर नियुक्ति हेतु करे आवेदन

 

 

कानपुर देहात | पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण रमाबाईनगर (कानपुर देहात) ने बताया कि न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, कानपुर देहात में सहायक लिपिक के एक रिक्त पद पर संविदा के आधार पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश शासन के प्रावधानों के अंतर्गत की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, रमाबाईनगर (कानपुर देहात) में सहायक लिपिक का 01 पद रिक्त है। उक्त पद पर नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी तथा चयनित अभ्यर्थी को सेवा निवृत्त कर्मचारियों को देय मानदेय नियमों के अनुसार भुगतान किया जाएगा। इस पद के लिए सेवा निवृत्त कर्मचारी, जिन्होंने माननीय न्यायालय/केंद्र सरकार/राज्य सरकार/स्वायत्तशासी संस्था/सरकारी विभाग/बोर्ड आदि में समान कार्य का अनुभव प्राप्त किया हो, आवेदन करने के पात्र होंगे। साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 60 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दिनांक 28 फरवरी 2026 को सेवा निवृत्त हुए कर्मचारी भी आवेदन के लिए पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने हस्ताक्षरित आवेदन पत्र के साथ नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, स्वप्रमाणित फोटो तथा सेवा निवृत्ति से संबंधित दस्तावेज संलग्न करते हुए अपना आवेदन कार्यालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, रमाबाईनगर (कानपुर देहात) में दिनांक 16 मार्च 2026 सायं 4:00 बजे तक पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट अथवा व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों के आधार पर गठित चयन समिति द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा तथा साक्षात्कार से संबंधित सूचना अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल/टेलीफोन के माध्यम से दी जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें