कानपुर देहात पुलिस लाइन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों के जज्बे को सलाम किया गया और पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए।
कार्यक्रम में जूडो कार्यशाला, मैत्रीपूर्ण खेल, पर्यावरण अनुकूल पहल और ‘चाय पे चर्चा’ शामिल थे। इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों को स्टील की बोतलें भेंट की गईं और उनके साथ संवाद किया गया। यह कार्यक्रम समाज में महिलाओं की भूमिका को स्वीकारने और उन्हें और अधिक सशक्त बनाने का एक संकल्प रहा।










