जिलाधिकारी ने तहसील रसूलाबाद का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश

 

 

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह ने तहसील रसूलाबाद का निरीक्षण कर तहसील परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रख-रखाव, राजस्व एवं जनसेवा संबंधी कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं एवं न्यायालयों का भ्रमण कर पत्रावलियों की स्थिति, लंबित प्रकरणों एवं कार्यालयीय कार्यप्रणाली का परीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिलाधिकारी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित संधारण पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया कि सभी पत्रावलियां श्रेणीबद्ध ढंग से संरक्षित की जाएं, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जा सके। रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वैज्ञानिक पद्धति से अभिलेख संरक्षण एवं नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। नजारत शाखा एवं संग्रह अनुभाग में राजकीय अभिलेखों व सामग्रियों के रखरखाव की समीक्षा कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, रजिस्ट्री कक्ष,अभिलेखागार, राजस्व निरीक्षक कार्यालय, खतौनी वितरण का कार्यालय, उप निबंधक, संग्रह अनुभाग, आपूर्ति कार्यालय आदि का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तहसील परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने आरके व उप जिलाधिकारी के पेशकार की कार्य प्रणाली संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अनिवार्य जनसुनवाई आयोजित कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयपालन, जवाबदेही एवं आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह, उपजिलाधिकारी रसूलाबाद, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर तथा मा0 उच्च न्यायालय में योजित पी0आई0एल0 ज्योति राजपूत बनाम उ0प्र0राज्य व अन्य के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम तथा रेस्क्यू अभियान के सम्बन्ध में।

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर तथा मा0 उच्च न्यायालय में योजित पी0आई0एल0 ज्योति राजपूत बनाम उ0प्र0राज्य व अन्य के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम तथा रेस्क्यू अभियान के सम्बन्ध में।