कानपुर देहात पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में 2 अभियुक्तों को अवैध असलाह-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजय सिंह उर्फ तवर पर अजय सिंह उर्फ तनू और रजत शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर, 1 अवैध देशी तमंचा 12 बोर और 2 जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किए हैं। इसके अलावा, जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 24 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया।










