अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ASMITA लीग टूर्नामेंट का आयोजन

 

 

कानपुर देहात | जिला क्रीड़ा अधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में महिलाओं एवं बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से ASMITA लीग (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम माती, कानपुर देहात में किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता दिनांक 8 मार्च 2026 को प्रातः 8:00 बजे से आयोजित होगी। प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-18 एवं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें मुख्य रूप से 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ शामिल हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को NRs पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के किसी भी प्रतिभागी को प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर तथा मा0 उच्च न्यायालय में योजित पी0आई0एल0 ज्योति राजपूत बनाम उ0प्र0राज्य व अन्य के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम तथा रेस्क्यू अभियान के सम्बन्ध में।

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर तथा मा0 उच्च न्यायालय में योजित पी0आई0एल0 ज्योति राजपूत बनाम उ0प्र0राज्य व अन्य के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम तथा रेस्क्यू अभियान के सम्बन्ध में।