जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दिए निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश
कानपुर देहात के तहसील रसूलाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को टीम गठित कर मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि से संबंधित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक साथ कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए, ताकि फरियादियों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें और प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण निस्तारण हो सके।









