कालपी (जालौन) बरसात के चार महिने मुख्यालय कालपी से कटा रहने वाले महेवा विकास खण्ड के ग्राम नरहान निवासी मनोज महाराज ने बिधायक कालपी बिनोद चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपकर पक्की सड़क बनवाऐ जाने की मांग की।
आपको बताते चलें कि तहसील कालपी के विकास खण्ड महेवा की ग्राम पंचायत पड़री के मजरा नरहान के लिए मात्र दो से तीन किलोमीटर सड़क न होने के चलते उक्त लगभग एक हजार की आबादी बाला ग्राम नरहान बरसात के चार महिने तक मुख्यालय कालपी से कटा रहता है। पड़री से नरहान के बीच सड़क न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है । वर्षों से ग्रामीण उक्त सड़क की मांग करते आ रहे हैं पर किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। पर जिस तरह वर्तमान बिधायक बिनोद चतुर्वेदी अपने क्षेत्र में विकास कार्य करवा रहे हैं खासकर सड़कों के निर्माण पर उसे देख ग्रामीणों की उम्मीद जगी और बिधायक बिनोद चतुर्वेदी को प्रार्थना पत्र दिया है ।बिधायक जी ने भी आश्वासन दिया है। मांग पत्र में प्रमुख रूप से देवेंद्र सिंह बलवीर सिंह मुकेश सिंह कल्लू अहिरवार गंगा राम पाल मुनीम सिंह मुन्ना सिंह कढोरे सैनी देवी सिंह पंडित रामसेवक ब्रजेन्द्र सिंह सहदेव सिंह सुनील सिंह जय प्रकाश पाण्डेय सुन्दर सिंह पाल राजन सिंह सहित आधा सैकड़ा ग्रामीणों मांग का समर्थन किया।







