कानपुर देहात के थाना सट्टी पुलिस ने एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को अवैध असलाह-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान चाँद बाबू उर्फ मोहम्मद के रूप में हुई है, जो ग्राम सट्टी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें गोवध निवारण अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।







