कानपुर देहात किसान कांग्रेस द्वारा कस्बा गजनेर में आयोजित कार्यक्रम में किसान कांग्रेस कमेटी के नवयुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया । इस अवसर पर पदाधिकारियों को किसान कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया ।
किसान कांग्रेस मध्य जोन प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव जी ने चार पदाधिकारी नियुक्त किए जिसमें जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस अजय सिंह ग्राम नारायणपुर निवासी को उपाध्यक्ष मनोज जी ग्राम लेवामऊ निवासी ,महासचिव अर्पित शर्मा निवासी अकबरपुर झवइया वा भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह निवासी अकबरपुर झवइया को चुना और मनोनयन पत्र वितरण कर पदाधिकारियों से विधानसभा चुनाव की तैयारीयो में जुटने और गांव गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्नान किया। अधिवक्ता मोहित यादव ने कार्यकर्ताओं को मार्ग दर्शन दिया और संगठनात्मक एकता व सक्रियता पर जोर दिया उन्होंने बताया की पूरी ईमानदारी और निष्ठा को लेकर हम लोग गठबंधन का साथ देकर भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे ।
इस अवसर पर प्रेस वार्ता का आयोजन एवं नवयुक्त पदाधिकारियों ने हाई कमान का आभार व्यक्त किया । सम्मानित लोगों का मुंह मीठा करा वह माला पहनाकर ढोल बांगड़ा बजवाकर उन्हें बधाई दी. मोहित यादव जी ने स्थानीय जनता से संवाद कर वर्तमान में हो रहे SIR हेतु जागरूकता व क्षेत्र की समस्याओं एवं भाजपा के कार्यों में हो रही उपेक्षा की समीक्षा की ।
नवयुक्त पदाधिकारियों ने बताया कि जिस तरह उनके कांग्रेस पार्टी ने समर्पण भाव किया ठीक उसी तरह इस बड़े पद मिलने के बाद अपनी जिम्मेदारी को निर्वाह करेंगे इसके साथ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को कानपुर देहात में भारी मतों से विजय बनाएंगे ।
मौके पर शकील अहमद, धर्मेंद्र कुमार , धीरज शर्मा, अखिल दुबे, विकाश शाहू, निरंजन यादव, करण सिंह, अवध नारायण आदि लोग मौजूद रहे










