कालपी प्रेस क्लब कालपी का होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम के साथ संपन्न

 

कालपी (जालौन) कालपी प्रेस क्लब कालपी का होली मिलन समारोह नागा बाबा मन्दिर पीलाघाट में सम्पन्न हुआ।जिसमें टिक्कड़ पार्टी में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

रंगों का त्यौहार होली मिलन समारोह प्रेस क्लब कालपी के तत्वावधान में पीताम्बर घाट पीलाघाट नागा बाबा मन्दिर पीलाघाट में आयोजित किया गया। जिसमें प्रेस क्लब कालपी के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने होली मिलन समारोह में शामिल होने आये क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय बृम्ह तिवारी,क्राइम इंस्पेक्टर अवनीश कुमार,एसएसआई उदय कुमार का गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहाकि होली का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है वेद और पुराणों में इसका एक बड़ा इतिहास है।सभी के जीवन में खुशियां आये यही शुभकामनाएं है तथा इस मन्दिर के विकास के लिये प्रेस क्लब के साथियों ने जो मांग की है उसे वह पूरा करेंगे।इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी संरक्षक बृजेंद्र सिंह चौहान हरिश्चंद्र दीक्षित सतीश द्विवेदी शिवनारायण प्रजापति ज्ञानेंद्र मिश्रा पवनदीप निषाद मनोज पांडेय अनिल बाजपेई रोहिणी शर्मा विवेक निगम शिवांग शुक्ला,आर एन शुक्ला,सन्जू नगाइच आदि सभी पत्रकार साथियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा मन्दिर के पुजारी जमुनादास ने क्षेत्रीय विधायक का स्वागत किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें