कानपुर देहात पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना रूरा पुलिस ने मु0नं0-8705/20 में अभियुक्त रामप्रकाश को गिरफ्तार किया। थाना गजनेर पुलिस ने अ0सं-49/26 में वांछित अभियुक्त संतोष संखवार को गिरफ्तार किया। थाना भोगनीपुर पुलिस ने अ0सं0-234/04 में अभियुक्त गोल्डन उर्फ लक्ष्मी नारायण को गिरफ्तार किया। थाना सट्टी पुलिस ने चांद बाबू उर्फ मोहम्मद को अवैध असलाह-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा, शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 31 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया।








