साहिल कटियार की खास रिपोर्ट
जल जीवन और हरियाली को बर्बाद कर रहा है नगर पंचायत नगर को स्वच्छ रखने का दायित्व नगर पंचायत को ही है लेकिन नगर पंचायत ने इससे ही किनारा कर लिया है इसके पास कचरा प्रबंधन की ना कोई व्यवस्था है ना ही वर्तमान और भविष्य के लिए कोई योजना आए वर्तमान समय में नगर पंचायत की गाड़ियां कचरा उठाकर भोगनीपुर टू सिकंदरा रोड के बीच कचरा फेंक रही हैं यहां से निकलने वाली बदबू से स्थानीय लोग रहगीरो दम घुट रहा है इस बार नगर वासियों द्वारा कई बार शिकायत भी की जा चुकी है नगर पंचायत के 5 से 6 वार्डो से प्रतिदिन लगभग 6 टन से ज्यादा कचरा निकलता है जो सड़क किनारे फेंक दिया जाता है जिस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानी होती है कचरे का टीला अधिक हो जाने से इसमें आग लगा दिया जाता है जबकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सड़क के किनारे कचरा फेंकने व जलाने पर प्रतिबंध इससे पर्यावरण प्रदूषण के साथ धुआ लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर डालता है खुले में गिराए जाने वाले कचरे उठने वाली दुर्गंध से आसपास के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है










