कानपुर देहात के शिवली थाना पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के जेवरात और रुपये बरामद हुए हैं। अभियुक्त राजू पुत्र नाथूराम ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने ही गांव के अरुण के घर से 7 हजार रुपये और 7-8 जेवर चोरी किए थे, जिसमें 1 सोने की माला और 1 सोने की हाय श्री शामिल है। अभियुक्त ने ये जेवर विपिन पुत्र संतोष को बेचे थे। बरामदगी में 1 जोड़ी खडुआ सफेद धातु और 5300 रुपये नगद शामिल हैं। विपिन की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।










