कानपुर देहात के मंगलपुर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 2 शातिर अभियुक्तों और 1 बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद हुए हैं। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने जीतू के घर में घुसकर चोरी की थी और चुराया हुआ सामान बांटने जा रहे थे। बरामदगी में 1 कमर पेटी, 1 अंगूठी, 1 कान की बाली, 1 मंगलसूत्र, 1 चेन, 1 जोड़ी पायल, 1 जूड़ा पिन और 1 सिक्का शामिल हैं।











