कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। थाना रनियां पुलिस ने 4 अभियुक्तों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया और मु0अ0सं0-35/26 धारा 13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक द्यूत अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की।शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 27 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया। थानावार कार्रवाई में थाना अकबरपुर, गजनेर, रनियां, मूसानगर, रसूलाबाद और शिवली पुलिस शामिल थे।











