जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अकबरपुर में पैदल गश्त की
कानपुर देहात त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अकबरपुर में पैदल गश्त की। उन्होंने बाजार, गलियों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया और आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित किया।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने या 112 आपातकालीन सेवा पर दें। साथ ही, त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाने की अपील की गई।










