पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानपुर देहात पुलिस ने ‘एरिया डॉमिनेशन’ अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों ने फुट पेट्रोल, सामरिक निगरानी, स्थानीय नागरिकों से संवाद और त्वरित प्रतिक्रिया अभ्यास में भाग लिया।
इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और पुलिस एवं समाज के बीच विश्वास, सहयोग और पारदर्शिता का सेतु निर्माण करना है।











