कुठौंद जालौन। होली के पावन पर्व के अवसर पर कस्बा स्थित बजाज ऑटो की अधिकृत एजेंसी ‘गणेश मोटर्स’ में नई पल्सर N 160 डुअल चैनल ABS को धूमधाम से लॉन्च किया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शोरूम में उत्सव जैसा माहौल रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रांत सह मंत्री अभिनव दीक्षित रहे। उनके साथ श्याम यादव, अमित नीखरा, पूजा शुक्ला, छोना दीक्षित, अनूप मिश्रा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अमित तिवारी और वरुण शुक्ला जैसे विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर वाहन का शुभारंभ किया।
एजेंसी के स्वामी दिलीप कुमार गुप्ता और शोरूम मैनेजर दुर्गेश अग्निहोत्री ने सभी आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर अतिथियों को भगवान की प्रतिमा भेंट की गई और सभी को होली की मंगलकामनाएं दी गईं।
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का समाधान है नई पल्सर
शोरूम मैनेजर दुर्गेश अग्निहोत्री ने बताया कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए बजाज ने ‘माइलेज का बादशाह’ पल्सर N 160 बाजार में उतारा है। यह बाइक पेट्रोल की एक-एक बूंद का हिसाब रखती है और अपनी श्रेणी में सबसे बेहतरीन माइलेज और सुरक्षा (Dual Channel ABS) प्रदान करती है।
आसान फाइनेंस की सुविधा
दिलीप कुमार गुप्ता ने ग्राहकों को जानकारी दी कि गणेश मोटर्स पर बजाज की सभी गाड़ियां उचित रेट पर उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि ग्राहकों की सहूलियत के लिए न्यूनतम ब्याज दर और आसान किस्तों पर फाइनेंस की विशेष सुविधा भी दी जा रही है।
इस लॉन्चिंग कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नई बाइक के फीचर्स की सराहना की।













