ईरान घटनाक्रम: अयातुल्लाह अली खामेनई के निधन पर कानपुर देहात में कैंडल मार्च, शोक और विरोध

ईरान घटनाक्रम की गूंज
पुखराया की फ़िज़ा उस वक़्त ग़मगीन हो गई…
जब अयातुल्लाह अली खामेनई के निधन की खबर फैली।

खबर सुनते ही शिया सुन्नी समुदाय के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए…
हाथों में मोमबत्तियाँ थीं… आँखों में आँसू…
और दिलों में एक ही एहसास — गहरा शोक।

ईरान में हुए कथित हमले और सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर सामने आई खबरों के बाद उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात में भी माहौल गंभीर हो गया। रविवार देर शाम शिया सुन्नी समुदाय के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और कैंडल मार्च निकालकर शोक और विरोध प्रकट किया।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पुखरायां में निकला यह मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से शांतिपूर्वक गुजरा। लोगों के हाथों में मोमबत्तियां थीं और माहौल भावुक व संवेदनशील बना रहा। प्रदर्शनकारियों ने अपने समर्थन में नारे लगाए और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर चिंता जताई।
स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में रहे। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लगातार गश्त कर हालात का जायजा लिया। सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ाई गई है, और भ्रामक या उकसाने वाली पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
कैंडल मार्च के दौरान समुदाय के धर्मगुरुओं ने संयम और शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल शहर में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है।
यह घटनाक्रम दर्शाता है कि वैश्विक घटनाओं का असर स्थानीय स्तर पर भी पड़ सकता है—ऐसे समय में प्रशासन की सतर्कता और समाज का संयम ही शांति बनाए रखने की कुंजी है।

#कैंडलमार्च #शांतिपूर्णप्रदर्शन #LawAndOrder #SocialHarmony #InternationalImpact #StayPeaceful

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें