होली से पहले खाद्य सुरक्षा अभियान: मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई

 

कानपुर देहात  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने आगामी होली पर्व के दृष्टिगत मिलावट रोकथाम अभियान चलाया। 28 फरवरी 2026 को प्रशासन ने पामा रोड रनियाँ में दो खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारा और रंगीन कचरी के नमूने संग्रहीत किए।  शिवम गुप्ता के प्रतिष्ठान से एक नमूना जाँच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया और लगभग 26 किलो मिलावटी रंगीन कचरी (मूल्य ₹1300) नष्ट कर दी गई।  मो० आरिफ के प्रतिष्ठान से भी एक नमूना जाँच के लिए भेजा गया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II राम अवतार सिंह ने बताया कि नमूनों की जाँच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि होली पर अत्यधिक रंगीन कचरी/पापड़/मिठाइयों का सेवन न करें और मिलावट की सूचना तत्काल कार्यालय को दें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें