होली का पर्व सादगी और सामाजिक संदेश के साथ मनाया गया
कानपुर देहात में धर्म प्रसार जन कल्याण समिति द्वारा संचालित स्कूल में जरूरतमंद बच्चों के साथ होली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को पिचकारियां, ऑर्गेनिक गुलाल और मुखौटे वितरित किए गए। बच्चों ने पूरे अनुशासन और उमंग के साथ गुलाल लगाकर होली खेली, जिससे परिसर उल्लास और मुस्कान से भर उठा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने समाज को यह संदेश दिया कि होली का पर्व इंसानों के लिए है, जानवरों को रंग लगाकर उन्हें कष्ट देना उचित नहीं है। संस्था के संस्थापक पंडित गौरव शास्त्री ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से इसी तरह जरूरतमंद बच्चों के साथ होली की खुशियां साझा करते आ रहे हैं और आगे भी ऐसे सामाजिक आयोजनों को निरंतर जारी रखेंगे।











